Breaking News

लो आप भी देख लो दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पुल, इन पर चढ़ने के बाद कलेजा मुंह में आ जाता है

पाकिस्तान का ब्रिज भी इस लिस्ट में है।

दुनिया में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनसे हमें डर भी लगता है और हमें उनमें मजा भी आता है। जैसे कि हॉरर मूवी या रोलर कॉस्टर। हॉरर मूवी में हमें पता होता है कि ये फिल्म हमें डराएगी फिर भी हम उसे देखने जाते हैं। रोलर कॉस्टर में भी हमें पता होता है कि जब स्लाइड ऊपर जाएगी तो हमें डर लगेगा फिर भी हम उसकी सवारी करने जाते हैं, क्योंकि हमें मजा आता है।

इसी तरह का मजा हमें ऊँची जगहों पर भी आता है। वहां नजारा इतना बेहतरीन होता है कि हमें अपना डर छोटा लगने लगता है। अगर आप ऐसी जगहों पर जाने के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्रिजेस यानि पुल ढूंढकर लाए हैं जिनकी खूबसूरती आपको जरूर लुभाएगी। मगर इनकी ऊंचाई आपको डराएगी।

तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

 

Carrick-A-Rede Rope Bridge – UK

UK के नॉदर्न आयरलेंड पर स्थित यह ब्रिज 30 मीटर की ऊंचाई पर है। ये 21 मीटर लम्बा है। इस ब्रिज को पार करना आसान नहीं है क्योंकि यह रस्सी से बना हुआ है, जो काफी हिलती-डुलती रहती है।

 

Trift Bridge – Switzerland

स्विट्ज़रलैंड का 180 मीटर लम्बा और 110 मीटर चौड़ा यह ब्रिज भी कम खतरनाक नहीं है, क्योंकि इस पर सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं है।

आगे देखिये वो ब्रिज जो खतरनाक भी है और खूबसूरत भी।

 

Capilano Suspension Bridge, Canada

कनाडा का यह ब्रिज दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिजेस में से गिना जाता है। यह जमीन से 230 मीटर ऊंचा और 450 मीटर लम्बा है। इस ब्रिज पर बहुत बेहतरीन व्यू देखने को मिलता है।

 

Langkawi Sky Bridge, Malaysia

मलेशिया का यह ब्रिज समुद्रतल से 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। तस्वीर देखकर आप समझ ही गए होंगे कि ये ब्रिज कितना खतरनाक है।

आगे देखिये वो ब्रिज जिस पर जाने की बहुत ही कम लोग हिम्मत कर पाते हैं।

 

Ghasa – Nepal

नेपाल का यह ब्रिज भी बहुत खतरनाक है। यह ब्रिज काफी कमजोर है, इसके बावजूद खतरा मोल लेकर प्रतिदिन इससे न केवल इंसान बल्कि कई जानवर भी गुजरते हैं।

 

Kakum National Park Canopy Walkway – Ghana

घाना के जंगलों में स्थित यह ब्रिज जमीन से 76 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इस जंगल में घूमने तो कई लोग आते हैं मगर इस ब्रिज के खतरनाक होने की वजह से बहुत ही कम लोग इस पर जाने की हिम्मत कर पाते हैं।

आगे देखिये पाकिस्तान का बेहद खतरनाक ब्रिज।

 

Aiguille du Midi – France

फ्रांस का यह ब्रिज समुद्रतल से 12,600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। वैसे तो यह ब्रिज अच्छी तरह से बनाया गया है मगर इसकी ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि ऊंचाई से डरने वाला इंसान यहाँ जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता।

 

Foot Bridges – Pakistan

पाकिस्तान का यह ब्रिज कितना खतरनाक है, यह आप तस्वीर देखकर समझ सकते हैं। कमजोर मटेरियल से बना यह ब्रिज बच्चों के प्लेग्राउंड से कम नहीं है।

About admin

Check Also

ਖੰਘਣ ਤੇ ਟੁੱਟ ਜਾਂਦੀਆਂ ਨੇ ਹੱਡੀਆਂ, 300 ਫਰੈਕਚਰ, ਨੈਸ਼ਨਲ ਤੈਰਾਕੀ ਚ ਜਿੱਤੇ 20 ਮੈਡਲ

ਉਦੇਪੁਰ: ਸਵਾ ਫੁੱਟ ਦਾ 19 ਸਾਲ ਦਾ ਤੈਰਾਕ ਮੋਈਨ ਜੁਨੈਦੀ ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਚੱਲ ਨਹੀਂ ਸਕਦਾ। …